{"_id":"578143364f1c1b4b507fa14c","slug":"firing-in-raniganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीगंज में घर पर धावा बोल की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रानीगंज में घर पर धावा बोल की फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने कांग्रेसी नेता के घर धावा बोलकर फायरिंग की। बाहर बैठे लोग बदमाशों से जान बचाकर कमरे में घुस गए। ग्रामीणों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस फायरिंग की घटना से इनकार कर रही है। थानाध्यक्ष लल्लन यादव ने बताया कि अवकाश पर आए सीआरपीएफ के जवान को फंसाने के लिए साजिश की गई।
थाना क्षेत्र के मेढ़ौली जगदीशपुर निवासी युकां विस रानीगंज अध्यक्ष मोहम्मद मुजम्मिल ने गांव के बाहर हनीफ चौराहे पर मकान बनवा रखा है। पास ही मोबाइल का टॉवर है। जिसकी वह खुद देखरेख करते हैं। शुक्रवार की रात वह अपने साथियों संग बैठकर बातचीत कर रहे थे। थोड़ी देर बाद वह दवा खाने के लिए कमरे में चले गए। आरोप है कि तभी रात 10.30 बजे तीन बाइक पर सवार होकर आधा दर्जन लोग पहुंचे और फायरिंग करनी शुरू कर दी। सभी इधर-उधर कमरे में छुपकर जान बचाई। करीब दस राउंड फायरिंग के बाद ग्रामीण दौड़े तो खुद को घिरता देख हमलावर बाइक लेकर चौहरजन की ओर भाग निकले। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। मौके से पुलिस को पांच खोखे मिले। इस मामले में मुजम्मिल ने गांव के ही दो नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उनका कहना है कि गांव के परवेज का पड़ोसी से नाली को लेकर दस माह पहले विवाद हुआ था। उस मामले में उन्होंने पैरवी की थी। जिसके चलते हमला किया गया है। एसओ का कहना है कि घटना की हकीकत खंगाली जा रही है।