{"_id":"5973996f4f1c1b02158b471d","slug":"firing-at-gram-pradhan-s-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे मुस्तफा प्रधान के बेटे को मारी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूरे मुस्तफा प्रधान के बेटे को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे मुस्तफा प्रधान के बेटे को रंजिश के चलते विरोधियों ने गोली मार दी। इससे वह घायल हो गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने एक आरोपियों को हिरासत में लिया है। खबर भेजे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
पूरे मुस्तफा के प्रधान अब्दुल जब्बार हैं। बताया जाता है कि उनकी पड़ोसी से रंजिश चली आ रही है। शनिवार सुबह प्रधान का बेटा जावेद खान (40) अपने खेत में काम करने गया था। पानी लगाने के बाद वह घर की ओर लौट रहा था। उसका आरोप है कि रास्ते में घात लगाकर बैठे महमूद व मकसूद ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर उस पर हमला बोल दिया। वह जान बचाने के लिए शोर मचाते हुए भागा तो हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके सिर में लगी। फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़ पड़े। लोगों को आते देख हमलावर वहां से भाग निकले। गोली लगने से घायल जावेद को परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने गोली मारने के एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रभारी नगर कोतवाल ने बताया कि प्रधान जब्बार और उसके रिश्तेदार वहीद के बीच रंजिश चली आ रही है।