फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   fire on man

ढेरहना में युवक को गोली मारी

Thu, 14 Apr 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 14 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
fire on man
Firing
बुधवार की रात शौच के लिए खेत की ओर गए एक युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस गोली लगने से इनकार कर रही है। नगर कोतवाली के ढेरहना निवासी हनुमंत कुमार विश्वकर्मा (22) बुधवार की रात 11 बजे शौच के लिए खेत की ओर गया था। कुछ देर बाद लोगों ने फायर की आवाज के साथ हनुमंत की चीख सुनी। परिजन दौड़े तो हमलावर भाग निकले। गोली लगने की खबर से पुलिस के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों के साथ हनुमंत को जिला अस्पताल ले आई। यहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


नगर कोतवाल हरपाल सिंह यादव ने बताया कि हनुमंत को गोली नहीं लगी है। मेडिकल रिपोर्ट में भी ऐसा कुछ नही है। उसके कान के करीब धारदार हथियार से प्रहार हुआ है। उसने तहरीर नहीं दी। केवल दो अज्ञात लोगों के हमला करने की बात बता रहा है। कोतवाल की मानें तो तीन माह पहले हनुमंत विश्वकर्मा का गांव के ही एक युवक से विवाद हुआ था। जिसे कुछ लोगों ने मारापीटा था। बाद में वह मुंबई चला गया। आरोप है कि उसने ही धमकाया था कि उसकी बहन का विवाह नहीं होने देगा। घायल युवक जिस पर शंका जता रहा है वह घटना के बाद से ही मुंबई में रह रहा है। वह अपनी मां की मौत के बाद ननिहाल में रहता था। उसकी खोजखबर ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed