{"_id":"571bad784f1c1b0f6c8b488f","slug":"fire-in-raniganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़की आग में फटा सिलेंडर, महिला झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भड़की आग में फटा सिलेंडर, महिला झुलसी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 23 Apr 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
आग से कार, साइकिल समेत गृहस्थी का सामान जलाकर किया राख
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को पूरे अंती के सिरखोर में अधिवक्ता के घर में आग लग गई। भड़की आग में गैस सिलेंडर फट गया। इससे अधिवक्ता की पत्नी झुलस गई। कार समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पूरे अंती सिरखौर निवासी बालकृष्ण उपाध्याय अधिवक्ता हैं। शनिवार दोपहर बाद उनके घर में संदिग्ध हालत में आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण करते पूरे मकान को अपने आगोश में ले लिया। अपनी गृहस्थी जलती देख विभा उपाध्याय (42) सामान बचाने में जुट गई। अचानक घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया।
तेज विस्फोट के बाद भगदड़ मच गई और विभा आग की चपेट में आकर झुलस गई। लोगों ने किसी तरह उसकी आग बुझाई और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। इधर मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पूरी गृहस्थी के सामान के साथ कार, साइकिल व कीमती सामान राख हो चुके थे। विधायक सदर के मीडिया प्रभारी अनूप पांडेय ने जानकारी तहसीलदार सदर को दी। ताकि पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद हो सके। एक अन्य घटना में गोपालापुर निवासी रामशिरोमणि के रिहायशी छप्पर में शनिवार को आग लग गई। इससे उसकी गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।