{"_id":"5c2d0f4ebdec22571e0f95b5","slug":"female-doctor-charged-on-torture-torture","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक पर महिला मरीज ने लगाया अभद्रता का आरोप, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिकित्सक पर महिला मरीज ने लगाया अभद्रता का आरोप, हंगामा
Thu, 03 Jan 2019 12:51 AM IST
shailendra Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
bawal
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्र प्रभार स्वास्थ्य मंत्री के गृह क्षेत्र की एक महिला मरीज ने जिला अस्पताल के चिकित्सक पर अभद्रता का अरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उसका आरोप था कि डॉक्टर ने करीब आधा दर्जन बाहरी लोगों को बुलाकर उसके पति को पिटवा दिया। सीएमएस ने डॉक्टर से लिखित में जवाब मांगा है।
स्वतंत्र प्रभार स्वास्थ्य मंत्री डा. महेंद्र सिंह के गृह क्षेत्र कंधई थाना के रखहा गांव निवासी सरिता मिश्र पत्नी राकेश मिश्र काफी दिनों से बीमार चल रही थी। बुधवार को इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल आई। उसने डॉक्टर आरपी चौबे को दिखाया। उसका आरोप है कि डॉक्टर चौबे ने बाहर की जांच लिख दी। वह डॉक्टर के चैंबर में पहुंची तो अलग से बने बाथरूम में चली गई। आरोप है कि इस पर डॉक्टर महिला से अभद्रता करने लगे।
उसे अपशब्द कहने लगे। उसके साथ रहे तीमारदारों ने विरोध किया तो डॉक्टर मारपीट पर आमादा हो गए। डाक्टर ने आधा दर्जन बाहरी लोगों को बुलाकर उसके पति को पिटवा दिया। इस बारे में सीएमएस योगेंद्र यति का कहना है कि डॉक्टर को इस तरह महिला के साथ नहीं करना था। इस मामले की जांच कराई जा रही है। सीएमओ ने बताया कि सीएमएस से लिखित जवाब मांगा गया है।