{"_id":"57950dc94f1c1b2832c4ba71","slug":"face-arto","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी एआरटीओ का हल्ला, पुलिस ने झाड़ा पल्ला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी एआरटीओ का हल्ला, पुलिस ने झाड़ा पल्ला
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर वाहनों को रोककर अवैध वसूली की शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर मकूनपुर से शनिवार की देर रात नीली बत्ती लगी बोलेरो सवार तीन लोगों को धर दबोचा। पहले तो फर्जी एआरटीओ की बात पुलिस भी कहती रही, लेकिन रविवार की शाम उसके सुर बदल गए और पकड़े गए लोगों के खिलाफ वाहन में अवैध तरीके से नीली बत्ती लगाकर चलने की कार्रवाई की गई।
शनिवार की देर रात सूचना पर कोहंड़ौर एसओ अनिरुद्व सिंह फर्जी एआरटीओ बनकर वाहनों से वसूली करने वालों को दबोचने पहुंचे। नीली बत्ती लगी बोलेरो से तीन को पकड़ लिया। जयशंकर पांडेय निवासी सरायखांडेराय नगर कोतवाली, वाहन रोक रहे पंकज वर्मा निवासी पठखौली और हर्षित द्विवेदी मकूनपुर थाना कोहंड़ौर को पुलिस थाने पर ले आई। सभी से पूछताछ करने के बाद पुलिसकर्मियों ने हल्ला मचाया कि फर्जी एआरटीओ बनकर वाहनों से वसूली करने वाले गिरोह को दबोचा गया है। लेकिन रविवार शाम को अचानक पुलिस ने फर्जी एआरटीओ की बात से अपना पल्ला झाड़ लिया। एसओ बोले कि नीली बत्ती लगी बोलेरो में तीनों को पकड़ा गया था। कोई भी उनके खिलाफ फर्जी एआरटीओ बनकर वसूली की शिकायत नहीं कर रहा है। ऐसे में उनके खिलाफ केवल वाहन में अवैध तरीके से नीली बत्ती लगाने की कार्रवाई की जा रही है। अचानक पुलिस के सुर बदलने से हर कोई हैरत में पड़ गया।