फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Every hospital will get one day specialist doctor

हर अस्पताल को एक दिन मिलेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

Wed, 07 Mar 2018 11:23 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 07 Mar 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
जिला और महिला अस्पताल में तैनात विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी अब सीएचसी और पीएचसी पर भी लगेगी। यहां के डाक्टर सप्ताह में एक दिन मरीजों के इलाज के लिए सीएचसी पीएचसी पर जाएंगे। इससे ग्रामीण इलाके के मरीजों को सहूलियत मिलेगी। हालांकि इस व्यवस्था के लागू होने के बाद जिला अस्पताल और महिला अस्पताल की व्यवस्था चरमरा सकती है।
विज्ञापन


जनपद में 27 सीएचसी और 56 पीएचसी हैं। इनमें सिर्फ सात सीएचसी ही ऐसे हैं जहां विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती है। अन्य अस्पतालों में किसी तरह एक या फिर दो डाक्टरों से काम चलाया जा रहा है। इसके चलते ग्रामीण इलाके के मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल आना पड़ता है। जिला व महिला अस्पताल में आने के बाद भी उन्हें भटकना पड़ता है। मरीजों की परेशानी और डाक्टरों की कमी को देखते हुए शासन ने विशेषज्ञ डाक्टरों की ग्रामीण इलाके के अस्पतालों में भी ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसके तहत जिला व महिला अस्पताल में तैनात विशेषज्ञ चिकित्सकों को सप्ताह में एक दिन सीएचसी या फिर पीएचसी पर भेजा जाएगा। सीएमओ को भेजे पत्र में शासन ने कहा है कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की सूची तैयार कर ली जाए। इसके बाद यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि किस दिन कहां पर कौन-कौन चिकित्सक मरीजों का इलाज करेंगे। शासन की इस नई व्यवस्था से ग्रामीण इलाके के मरीजों को भले ही सहूलियत मिले, लेकिन जिला और महिला अस्पताल की व्यवस्था चरमरा सकती है। दोनों अस्पताल पहले से ही डाक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं।  एक-एक चिकित्सकों को प्रतिदिन सौ से डेढ़ सौ मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है। ऐसे में चिकित्सक अभी शासन के इस आदेश को स्वीकार करने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला व महिला अस्पताल में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी
जिला व महिला अस्पताल में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के मुखिया भी परेशान हैं कि किन-किन चिकित्सकों की ड्यूटी कब कहां लगाई जाए। जिला अस्पताल में देखा जाए तो महज दो बालरोग विशेषज्ञ, एक चेस्ट, दो फिजीशियन, दो नेत्र रोग विशेषज्ञ, एक नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, चार सर्जन व एक बेहोशी के चिकित्सक की तैनाती है। वहीं महिला अस्पताल में सीएमएस व बेहोशी के डॉक्टर को मिलाकर पांच चिकित्सक हैं। ऐसे में यदि यहां के डॉक्टरों को सप्ताह में सीएचसी और पीएचसी में एक-एक दिन के लिए भेजा जाएगा तो जिला अस्पताल में संकट खड़ा हो सकता है।


शासन ने सीएचसी और पीएचसी पर विशेषज्ञ चिकित्सकों को भेजने का आदेश दिया है। जिला व महिला अस्पताल से चिकित्सकों की सूची मांगी गई है। चिकित्सकों की सूची आने के बाद ही तैनाती के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
डॉक्टर, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed