फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   dulhe ko bandhak banaya

लेनदेन के विवाद में दूल्हे को बनाया बंधक

Tue, 12 Jul 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 12 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के खपराही गांव में सोमवार की सुबह मुंह दिखाई के समय लेनदेन के विवाद को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हा उसके पिता और बहन को बंधक बना लिया। दिनभर चली पंचायत के बाद समझौता हुआ। इसके बाद लड़की की विदाई हो सकी। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। सांगीपुर से खपराही गांव में रविवार की रात बारात आई थी। सोमवार की सुबह दुल्हन की विदाई के पहले दूल्हे की मुंह दिखाई की रस्म निभाई जा रही थी। इसी दौरान दहेज के लेनदेन को लेकर कन्या और वर पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी होने लगी। धीरे- धीरे विवाद बढ़ता चला गया।
विज्ञापन


कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हा उसके पिता व बहन को बंधक बना लिया। बाहर मौजूद रिश्तेदार असहाय हो गए। गांव के लोगों भी खबर मिलने पर आ गए। रिश्तेदारों व अगुवा के प्रयास से फिर बातचीत शुरू हुई। दोपहर बाद सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। सिपाहियों की मौजूदगी में रिश्तेदार व ग्रामीण लेनदेन को लेकर पैदा हुए विवाद का निस्तारण कराने में लगे रहे। करीब सात घंटे की पंचायत के बाद मामला हल हो सका। इसके बाद दुल्हन की विदाई हुई। प्रभारी कोतवाल अमित पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने पर सिपाहियों को भेजा गया था। दोनों ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। बातचीत के जरिए दोनों पक्षों ने हल निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed