फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   diid the fire on the gram pradhan

पूर्व प्रधान को मारी गोली, रेफर

Sun, 21 Oct 2018 12:25 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Sun, 21 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
जेठवारा। बाजार से घर लौट रहे पूर्व प्रधान को रंजिश में पड़ोस के लोगों ने पहले मारापीटा। इसके बाद गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए डाक्टरों ने प्रयाग रेफर कर दिया। जेठवारा थाना क्षेत्र के नेवाड़ी के पूर्व प्रधान अनिल यादव लक्ष्मीगंज बाजार से शुक्रवार की रात करीब आठ बजे बाइक लेकर घर लौट रहे थे। पुरानी रंजिश को लेकर रास्ते में घेराबंदी कर प्रधान नफीस पुत्र मोहम्मद शरीफ, मधुपुर निवासी छोटेलाल पटेल पुत्र लालजी और सरायबाबू निवासी निसार पुत्र जान ने अनिल पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


लाठी डंडों से पिटाई करने के बाद उसे गोली मार दी। गोली उसके दाहिने हाथ को भेदते हुए निकल गई। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग दौड़े। लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल अनिल को डाक्टरों ने प्रयाग रेफर कर दिया। अनिल के बेटे अजय की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान नफीस, छोटेलाल व निसार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed