फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   dengue attack in city

शहर से गांव तक डेंगू ने ढाया कहर

Tue, 13 Sep 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Tue, 13 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
dengue attack in city
Dengue - फोटो : Amar ujala
डेंगू अब लोगों की जान ले रहा है। हालांकि  रोकथाम के उपाय करने के बजाय स्वास्थ्य महकमा शहर में डेंगू के मच्छरों के होने की बात से इनकार कर रहा है। सपा नेत्री डॉक्टर रेहाना सिद्दीकी की डेंगू से हुई मौत की पुष्टि के बाद लोगों को लगने लगा है कि डेंगू के मच्छर शहर में भी हैं। सगरासुंदरपुर के शिक्षक और अधिवक्ता पुत्र के डेंगू के चपेट में आने के बाद भी स्वास्थ्य महकमे के मुखिया यह मानने को तैयार नहीं हैं कि डेंगू को फैलाने वाले मच्छर यहां हैं। लोगों का आरोप है कि वह ऐसा दावा इसलिये कर रहे हैं ताकि मच्छरों के काटने से फैलने वाली बीमारियों पर अंकुश लगने की कार्रवाई से बच सकें। दूसरी हकीकत यह है कि महकमे के पास डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उधर, वायरल और मलेरिया की चपेट में आने वाले बुखार के संदिग्ध मरीजों से अस्पताल पटा हुआ है।
विज्ञापन


सपा नेत्री डॉक्टर रेहाना सिद्दीकी की मौत डेंगू बुखार से होने की पुष्टि से यह साबित हो गया है कि शहर में भी डेंगू के मच्छर डंक मा रहे हैं। रेहाना का घर कुसुमी शहर की सीमा से सटा हुआ है। इसके पहले कुंडा, मानधाता, पट्टी, लालगंज इलाके में डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। तीन की जान भी जा चुकी है। साथ ही इन इलाकों में मच्छरों के काटने, मलेरिया और वायरल से पीड़ित संदिग्ध बुखार के मरीजों की संख्या में दिनों-दिन इजाफा हो रहा है। सरकारी अस्पतालों में संदिग्ध बुखार के मरीज अधिक मिल रहे हैं। प्रशासन भी इसकी रोकथाम के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन


अब किस जलवायु की बात करेंगे सीएमओः
प्रतापगढ़ में डेंगू के मच्छर नहीं आ सकते हैं सीएमओ किस आधार पर डेंगू की मौजूदगी को नकार रहे हैं। जबकि जानकारों और वैज्ञानिक पहले ही प्रतापगढ़ की जलवायु में डेंगू के मच्छर पैदा होने का दावा कर चुके हैं। डाक्टर रेहाना की डेंगू से हुई मौत के अलावा करनपुर मोहल्ले के संतोष त्रिपाठी के पुत्र शिवम और लक्ष्मणपुर ब्लाक के सगरा सुंदरपुर गांव के रहने वाले कुलदीप शुक्ल डेंगू की चपेट में हैं। कुलदीप का कहना है कि वह पिछले चार महीने से गांव नहीं छोड़ा। इसके अलावा  पूर्वमंत्री विधायक प्रो.शिवकांत ओझा का सरकारी गनर बाबूलाल शुक्ला डेंगू की चपेट में है। लगातार बुखार बने रहने पर जब उसने जांच कराई तो रिपोर्ट में डेंगू निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक ने दिखाई जांच किट, कहा गलत बोल रहे सीएमओ
लक्ष्मणपुर ब्लाक के सगरासुंदरपुर निवासी कुलदीप शुक्ला पुत्र प्रभाकर शुक्ल डेंगू से पीड़ित हैं। इलाहाबाद में उनका इलाज चल रहा है। अमर उजाला को उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट और किट दिखाते हुए सीएमओ के दावे पर सवाल खड़ा कर दिया। कुलदीप ने दावा किया वह पिछले छह महीने से जिले के बाहर नहीं गए हैं। उन्हें जिले में रहते हुए डेंगू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed