{"_id":"5730d4514f1c1b1a14919c24","slug":"dead-body-fond","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन के किनारे मिला हलवाई का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे लाइन के किनारे मिला हलवाई का शव
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 09 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतू रेलवे स्टेशन के करीब सोमवार को रेल ट्रैक पर एक हलवाई का शव मिला। मृतक के सिर व कंधे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस घटना को खुदकुशी मान रही है। जबकि ग्रामीण व परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंतू थाना क्षेत्र के बांसी निवासी राजेश मौर्या (45) पुत्र जंगबहादुर मौर्या खाना व मिठाई बनाने का काम करता था। रविवार की सुबह ही वह घर से निकला। ग्रामीणों की मानें तो शाम को कुछ लोगों के साथ गोबरी गांव गया। खाना खाने के बाद वहां से पैदल ही घर आया। परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर वह घर से निकल पड़ा।
रात करीब साढ़े नौ बजे वह स्टेशन के करीब रेलवे ट्रैक पर ही लेट गया। यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो मालगाड़ी करीब आते देख वह उठकर भाग निकला। देर रात तक वह घर नहीं गया। सोमवार की सुबह स्टेशन के करीब उसका शव मिला। राजेश के शव मिलने की खबर पर जीआरपी व अंतू पुलिस के साथ ही परिजन भी पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उसके कंधे व सिर पर चोट के निशान थे। ऐसा लगता था कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंककर घटना को दूसरा रूप देने की कोशिश की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अंतू रामऔतार वर्मा का कहना है कि चोट के निशान ऐसे नहीं है। उसने खुदकुशी की है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।