फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   cut the hair, women unconcious

प्रतापगढ़ में चोटी कटने से बेहोश हुई युवती

Wed, 04 Jul 2018 11:05 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 04 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
 घर में सो रही युवती की आधी रात को चोटी कट गई। इससे वह बेहोश हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। इस घटना से फिर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। साल भर पहले चोटी कटने की घटना सामने आ चुकी है।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के मल्हूपुर की रहने वाली अर्चना (22) पुत्री शिव प्रसाद अपने घर में मंगलवार की रात सो रही थी। आधी रात को तेज आवाज हुई, जिसके बाद वह चारपाई से उठी। देखा तो उसके बाल कटे थे। कटे बाल देखते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ी। उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन


परिवारीजन उसे होश में लाने का प्रयास करते रहे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। हालत बिगडने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां उसका इलाज चल रहा है। करीब एक साल पहले जिले में चोटी कटने की अफवाह ने महिलाओं की नींद उड़ा दी थी। डॉक्टर इसे बीमारी बता रहे थे। अब साल भर बाद फिर चोटी कटने की खबर ने इलाके के लोगों को भयभीत कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed