फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   fraud of 3 lakh 67 thousand rupee

खाताधारकों का तीन लाख 67 हजार ले भागी चिंटफंड कंपन

Thu, 26 Oct 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 26 Oct 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
fraud of 3 lakh 67 thousand rupee
rupee
 नगर से अपना कार्यालय समेट कर भागी चिंट फंड कंपनी गायत्री प्रोड्यसर कंपनी लिमिटेड इलाके के उपभोक्ताओं का 3 लाख 67 हजार रुपया हजम कर गई। अब यह चिंट फंड कंपनी अपने ग्राहकों का पैसा वापस करने की जगह उन्हें धमकी दे रही है। ऐसे में कुछ ग्राहकों ने तहसील प्रशासन को इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने के लिए शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन


एक वर्ष पूर्व पट्टी उड़ैयाडीह तिराहे पर गायत्री प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने अपने चिट फंड कंपनी में छोटे दुकानदारों के प्रतिदिन जमा वाले खाते खुलवाये थे। इस खाते पर खाताधारकों को अच्छा खास ब्याज देने का लुभावना वायदा भी किया था। अचानक बीते 13 अगस्त 2017 को शाम 5 बजे यह कार्यालय अचानक बंद हुआ और सामान वाहन पर लादा जाने लगा तो ग्राहकों ने बवाल काटा था। जिस पर पुलिस ने संचालक भानू शुक्ल निवासी मोहनगंज को कंधई उठा ले गई थी। पुलिस के समक्ष ग्राहकों की रकम जल्द वापस करने तथा कार्यालय जिला मुख्यालय पर स्थानांतरित करने के वायदे पर पुलिस ने आरोपी को रिहा कर दिया था और पैसा वापसी के आश्वासन पर खाताधारकों ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि  अब पैसा मांगने पर इन लोगों को धमकी दी जा रही। जिससे परेशान खाता धारक प्रदीप कुमार, हुसैन अली, अशोक कुमार, ननकऊ मौर्य , शिवकुमार, सुरेन्द्र , राजेश व प्रियंका समेत अन्य सैकड़ों खाताधारकों ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि यह चिट फंड कंपनी 3 लाख 67 हजार खाताधारकों का पैसा लेकर फरार है और अब उनका पैसा वापस नहीं कर रही है। ऐसे में कंपनी के संचालक मंडल पर जालसाजी व धोखाधड़ी का केस दर्ज कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed