{"_id":"5a45367a4f1c1b96698bbaa3","slug":"criminals-butaly-beaten-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से बदमाशों ने 1.5 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी से बदमाशों ने 1.5 लाख रुपये लूटे
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
- फोटो : pratapgarah
किराने की दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को बदमाशों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया। उसके पास से 1.5 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर बदमाश भाग निकले। घायल दुकानदार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
जेठवारा थाना क्षेत्र में लूट, छिनैती की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। स्थानीय थाना थाना क्षेत्र के सरायबाबू निवासी अनंत कुमार उर्फ पप्पू (40) पुत्र शंकरलाल अपने गांव से तीन किलोमीटर दूर रमचंदापुर तिराहे पर किराने की दुकान चलाता है। बुधवार की रात दुकान बंद कर अनंत कुमार उर्फ पप्पू बाइक से अपने घर जा रहा था। बद्री प्रसाद इंटर कालेज के पास पहले से खड़े तीन बदमाशों ने अनंत को रोक लिया। पहले तो उसे लाठी डंडे से पीटा। जिससे अनंत कुमार अचेत होकर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश बाइक की डिक्की में रखा 1.5 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर भाग निकले। पिटाई से अधमरा अंनत वहीं कराहता रहा। इस बीच राहगीरों ने उसे सड़क किनारे पड़ा देखा तो रुक गए। सूचना उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल दुकानदार को अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगी। तभी परिजन पहुंच गए और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। यहां उसका उपचार चल रहा है। उसने बताया कि एक बदमाश को वह पहचान लिया है। एसओ जेठवारा ने बताया कि तहरीर मिल गई। रुपये लूटने की शिकायत संदेहास्पद है।