फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   criminals beated vegetable seller, death during treatment

लूट का विरोध करने पर सब्जी विक्रेता को पीटा, इलाज के दौरान मौत

Wed, 16 Jan 2019 12:54 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Jan 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
criminals beated vegetable seller, death during treatment
राजेश वर्मा - फोटो : प्रतापगढ़।
 लालगंज इलाके में सोमवार की रात सब्जी बेचकर घर लौट रहे युवक के साथ बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी। शोर पर ग्रामीणों को आते देख बदमाश भाग निकले। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह घटना से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ जाम लगा दिया। पुलिस-प्रशासन के समझाने व मांगे मानने के आश्वासन पर तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। घटना में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के अलीपुर निवासी राजेश वर्मा सब्जी बेचता था। सोमवार की रात आठ बजे के करीब वह मोपेड से घर लौट रहा था। अलीपुर गांव के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट के इरादे से उसे रोकने का प्रयास किया। नहीं रोकने पर बदमाशों ने मोपेड में टक्कर मार दी, जिससे राजेश गिर गय। इसके बाद बदमाशों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और करीब तीन हजार रुपये छीन लिए। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। सूचना पर राजेश के परिजन भी आ गए।
विज्ञापन


उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मंगलवार की सुबह गांव के समीप ही उमरपुर चौराहे पर जाम लगा दिया। जानकारी पर रानीगंज कैथौला चौकी प्रभारी पहुंचे लेकिन, ग्रामीणों ने डीएम के आने तक जाम हटाने से इनकार कर दिया। यह देख सीओ ओपी द्विवेदी व नायब तहसीलदार सुशील कुमार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी मान-मनौवल के बाद अफसरों ने पीड़ित परिवार को आवास, पत्नी महेशा देवी को रसोइया की नौकरी, सोलर लाइट, हैंडपंप व किसान बीमा के पंाच लाख रुपये दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर तीन घंटे बाद जाम खत्म हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ ओपी द्विवेदी ने बताया कि परिजनों की मांगें पूरी करने का आश्वसन देकर जाम हटवाया गया है।

पंद्रह घंटे हंगामा, फिर पुलिस के खेल से बदली तहरीर
लालगंज। सब्जी विक्रेता की मौत के बाद करीब पंद्रह घंटे तक हंगामा होता रहा। देर रात साढ़े ग्यारह बजे उसकी मौत के बाद से ही परिजन व ग्रामीण भड़क उठे। मंगलवार की सुबह होते ही उमरपुर चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम के दौरान परिजन चीख-चीखकर छिनैती का विरोध करने पर सब्जी विक्रेता की हत्या की बात कहते रहे। आर्थिक सहायता व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर परिजन अड़े थे। लेकिन पुलिस के पहुंचने के बाद खेल शुरू हो गया। पहले तो उनकी मांगें मानने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया गया।

इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने अपना खेल दिखा दिया। यहां परिजनों को समझाया गया कि छिनैती व हत्या की बात के बजाए यदि घटना को हादसा दिखाया जाए तो मांगें पूरी करने में आसानी होगी। परिजन इस झांसे में आ गए और पुलिस के मुताबिक तहरीर बदल दी। अक्षय लाल वर्मा की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि रायबरेली जिले के सलोन थाना क्षेत्र के जौदहा निवासी बाइक सवार बदलू सरोज, डब्लू व शुभम ने घर आ रहे उसके चाचा राजेश वर्मा को टक्कर मार दी। इसके बाद उसे जमकर पीटकर लहूलुहान कर दिया। बाद में उसकी मौत हो गई। इस तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। हालांकि पुलिस के मुताबिक परिजनों ने जो तहरीर दी उसी आधार पर केस लिखा गया है।  

पुलिस ने बिलखते परिजनों से सिलवाया कफन
रानीगंज कैथौला। सब्जी विक्रेता की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। घरवालों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। इसके बाद भी संवेदनहीन पुलिस ने शव को हाथ नहीं लगाया और बिलखते परिजनों से ही शव को कफन में रखकर सिलाई कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस को तनिक भी मानवता का बोध नहीं हुआ। पुलिस खड़ी रही और हलाकान परिजनों से ही पंचनामा की सारी औपचारिकता पूरी कराई।  


पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
रानीगंज कैथौला। अलीपुर निवासी मृतक राजेश वर्मा के पांच बच्चे हैं। सब्जी बेचकर ही अपनी पत्नी महेशा देवी के साथ ही बड़ी बेटी सलोनी (10), सौरभ (8), शिवांशी (6), सोनाली (5) व सोनी (2) का पालन पोषण करता था। उसकी असमय मौत से पांचों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। जाम के दौरान बिलखते बच्चों को देख सभी का दिल पसीज आया। घटना की जानकारी पर भाजपा नेता नागेश प्रताप सिंह भी पहुंचे और परिजनों को समझाते हुए मांगों को पूरा कराने आश्वासन देकर जाम समाप्त कराने में सहायता की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed