{"_id":"ad89e7e896dd469e4871406e3341c8f7","slug":"crime-news-hindi-news-944","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों हड़पने वाली कंपनी की पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों हड़पने वाली कंपनी की पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों के लाखों रुपये लेकर फरार होने वाली कंपनी की जांच कोतवाली पुलिस कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। बल्कि कंपनी के खिलाफ गुरुवार को भी शिकायत लेकर लोग कोतवाली पहुंचते रहे।
शहर के बाबागंज स्थित उजाला इंफोेटेक कंपनी के प्रबंध निदेशक समेत अन्य कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए लोगों ने पुलिस से शिकायत की है। बुधवार को ही बीस से अधिक लोगों ने कंपनी के खिलाफ रुपये लेकर फरार होने की तहरीर दी थी। गुरुवार को भी कंपनी के खिलाफ लोग तहरीर लेकर पहुंचे।
अधिवक्ता धर्मराज सिंह ने अपनी तहरीर में कहा है कि कंपनी के निदेशक सूर्यभान मिश्रा पुत्र सुरेश मिश्रा व अन्य कर्मचारियों से लखनऊ में जमीन का सौदा तय हुआ था। आठ माह पूर्व दो लाख रुपये नगद और 51 हजार का चेक दिया था। उन पर भरोसा करके जमीन का बैनामा कराने के लिए रुपयों का इंतजाम करने लगा। इस बीच पता चला कि एग्रीमेंट वाली जमीन का स्वामी सूर्यभान नहीं है। फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसके साथ धोखा किया गया है। उसने रुपये हड़पने वाली कंपनी के निदेशक समेत अन्य कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी नगर कोतवाल एके मिश्रा ने बताया कि शिकायतों की जांच मकंद्रूगंज पुलिस चौकी प्रभारी कर रहे हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद ही कार्रवाई होगी।