फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

पेशी के बाद रास्ते से फरार हुआ हत्यारोपी

Sat, 16 Jan 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 16 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को कचहरी में पेश होने के बाद मुंबई पुलिस को चकमा देकर एक हत्यारोपी फरार हो गया। काफी देर तक मुंबई पुलिस उसकी खोजबीन करती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इस पर घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी नुसरत अली उर्फ जाविर मुंबई में हत्या के मामले में जेल में बंद था। प्रतापगढ़ कचहरी में भी उस पर मारपीट का मुकदमा चल रहा है। शनिवार को मुंबई पुलिस उसे कचहरी में पेशी पर लेकर आई थी। पेश होने के बाद वह कचहरी से वह पुलिस के साथ निकल पड़ा।
विज्ञापन


 पुलिस सूत्रों की मानें तो वह किसी होटल में खाना खाते समय साथ में रही मुंबई पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी काफी खोजबीन की र्गइ, मगर कुछ अता पता नहीं चला। आखिरकर कोतवाली पुलिस के साथ एसपी को इसकी जानकारी दी। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई थी। शहर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव ने बताया कि 6 सदस्यीय टीम उसे लेकर आई थी। आरोपी फरार हो गया है। अभी मुंबई की पुलिस तहरीर लेकर नहीं आई है। अगर तहरीर लेकर आती है तो उनके भी खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed