{"_id":"5f89302031892b9def80335c7aad4de8","slug":"crime-news-hindi-news-765","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को लहूलुहान कर बेटी को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता को लहूलुहान कर बेटी को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 08 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
सांगीपुर के सिंहनी मोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने युवती को लूट लिया। विरोध करने पर उसके पिता को तमंचे की बट से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। लोगों के दौड़ने पर बदमाश भाग निकले। सूचना के बाद भी पुलिस विलंब से मौके पर पहुंची।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के सिंघनी ठाकुर का पुरवा निवासी राम सेवक सरोज शुक्रवार को अपनी बेटी शकुंतला को विदा कराने के लिए चौबेपुर अंतू गया था। शाम को बेटी को विदा कराकर वह अपने घर बाइक से जा रहा था। किठावर बाजार से ही दो बाइक सवार उसका पीछा करने लगे। जैसे ही रामसेवक सिंहनी मोड़ से घर की ओर मुड़ा। उसी समय बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया।
बदमाश तमंचा सटाकर शकुंतला से लूटपाट करने लगे। यह देख रामसेवक ने विरोध किया। बदमाशों ने उसे तमंचे की बट से मारकर लहूलुहान कर दिया। शकुंतला के गले का मंगलसूत्र, नथुनी, पर्स छीनकर बदमाश भाग निकले। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग दौड़े, लेकिन तब तक लुटेरे आंखों से ओझल हो चुके थे।
विज्ञापन
लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन विलंब से मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन की औपचारिकता निभाकर चली गई। बतादें कि अभी गुरुवार को सिंहनी में ही दुकानदार रामजतन को तमंचा दिखाकर बदमाशों ने पंद्रह हजार रुपये उड़ा दिए थे। इसके बाद भी स्थानीय पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। इससे लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।