फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

युवक की हत्या कर बाग में फेंका शव

Thu, 17 Dec 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 17 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
crime news
युवक की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव सूनसान बाग में फेंककर हत्यारे भाग निकले। लाश मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। उसके पास ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सकती। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


फतनपुर थाना क्षेत्र के सांड गांव निवासी विनोद सिंह की बाग में गुरुवार की शाम चार बजे ग्रामीणों ने एक 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव देखा। वह जींस पैंट पहने हुए था और उसकी एक आंख खराब थी। लाश मिलने की खबर पर गांव के लोगों का मजमा लग गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसओ बालकृष्ण शुक्ला, सीओ डीएल सुधीर मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद भी युवक के पास ऐसा कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


जिससे उसकी पहचान हो पाती। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मृतक युवक के गले में सूजन और चोट के निशान भी थे। खबर मिलने पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला की एक टीम भी मौके पर पहुंची। वह शव के आसपास साक्ष्य की खोजबीन करने लगी। हालांकि काफी प्रयास के बाद भी टीम को सफलता नहीं मिली। एसओ ने बताया कि युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed