{"_id":"7371163268b77201d641f7ccc086da45","slug":"crime-news-hindi-news-684","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटरों की लोकेशन खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शूटरों की लोकेशन खंगाल रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर चुनमुन पांडेय की गोली मारकर हत्या करने वालों की तलाश में मानधाता पुलिस भटक रही है। संदिग्ध नंबरों को ट्रेेस करने संग शूटरों की लोकेशन खंगालने में पुलिस को माथापच्ची करनी पड़ रही है। इलाहाबाद- फैजाबाद राजमार्ग पर मंगलवार को सदर बाजार निवासी कृष्णदेव पांडेय चुनमुन को प्राइवेट बस में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने गोलियों से भून दिया था। भागने के दौरान बदमाशों ने ईंट भट्ठा मालिक अशोक उर्फ राजू सिंह को भी गोली मारी थीं। उनका इलाज अभी भी इलाहाबाद में चल रहा है। चुनमुन के हत्यारों तक पहुंचने के लिए मानधाता व क्राइम ब्रांच की टीम उसके पास मिले नंबरों को खंगाल रही है। वह नंबर बंद चल रहा है जिस पर उसकी आखरी बार बातचीत हुई थी।
चुनमुन के विरोधी अपराधियों व शूटरों की लोकेशन खंगालने में पुलिस जुटी हुई है। संदिग्ध मोबाइल नंबरों का सीडीआर निकलवाने के बाद पुलिस संदिग्ध नंबरों को चिन्हित कर हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी है। शूटरों की तलाश में दबिश पर दबिश दे रही है। पुलिस गजेहड़ा इलाके के टॉवर को भी खंगाल रही है। खास बात यह है कि पुलिस मोबाइल से ही हत्या का राज खोलने की संभावना पाले हुए है। अब देखना यह है कि चुनमुन की हत्या करने वाले शातिरों को खोज पाने में पुलिस किस हद तक कामयाब होती है। एसओ मानधाता ने बताया कि चुनमुन की अनगिनत लोगों से दुश्मनी थी। ऐसे में किसी एक विरोधी को टारगेट बनाकर खुलासा करना संभव नहीं है। इसलिए पहले उसके विरोधियों की सूची बनाने के साथ ही घटना वाले दिन उससे मोबाइल पर बात करने वाले लोगों की खोजबीन की जा रही है।