फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

कुंडा में खूनी हो गया प्रधानी का चुनाव

Sun, 13 Dec 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 13 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
crime news
तहसील में प्रधानी का चुनाव खूनी हो गया। 24 घंटों में दो हत्याएं हो चुकी हैं। देखा जाए तो यह दोनों हत्याएं लगभग एक ही समय की हैं, लेकिन दूसरी घटना सामने 12 घंटे बाद आई। चुनाव शुरू होने के पहले ही रमईपुर में मारपीट के साथ रिटायर्ड पीएसी के दरोगा की हत्या हो गई थी। चुनाव प्रचार के दौरान हुई मारपीट और हत्या में कई लेागों पर मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद तो मारपीट और गोली मारने की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई। लवाना में अधिवक्ता को गोली मारने की घटना हुई। इसके बाद कुशाहिल बाजार में गोली चली।
विज्ञापन


 रामनगर में बाइक तोड़ने के साथ ही स्कार्पियो फूंकी गई। उधर आमीपुर में बूथ लूटने की घटना हुई। सबसे बड़ी घटना शनिवार की रात रमाशंकर यादव की गोली मारकर हत्या करने की रही। बाइक से आए बदमाश उन्हें धोखे से बाहर बुलाए और गोली मारकर निकल गए। इसमें एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल की मैगजीन और कुछ कारतूस भी बरामद की है। उधर पुलिस अभी सांस ही ले रही थी कि सुबह सरैया प्रवेशपुर में चुनावी रंजिश में सुरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इतनी वीभत्स थी कि लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा था। आखिर में एसओ हथिगवां को हटाने और आरोपियों को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने के आश्वासन पर शव उठाने में प्रशासन कामयाब हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed