फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

आमीपुर में चुनाव अधिकारी ने कराया बवाल

Wed, 09 Dec 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 09 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime news
बाबागंज ब्लाक के आमीपुर प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ पर चुनाव ड्यूटी करने वाले एक चुनाव अधिकारी की वजह से इतना बड़ा बवाल हो गया। ग्रामीणों ने एडीएम पुनीत शुक्ला के सामने आरोप लगाया कि अंदर बैठा एक चुनाव अधिकारी वोट देने वाली महिलाएं का हाथ पकड़कर एक प्रत्याशी के चिह्न पर मुहर लगवा रहा था। वोट डालकर निकली महिलाओें ने जब इसकी जानकारी दी तो इस बारे में पीठासीन अधिकारी को अवगत कराया गया। इसकी जानकारी अधिकारियों को भी दी गई। मगर फर्जी वोटिंग का सिलसिला नहीं थमा। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बवाल करना शुरू कर दिया। उनके गुस्से की भेंट चढ़ी दो मतपेटिकाएं लूट ली गईं।
विज्ञापन


कर्मचारियों के साथ ही अभद्रता की गई। सुबह एक घंटे का मतदान हो चुका था। इसी बीच वोट डालकर बाहर निकल रहीं कुछ महिलाओं ने ग्रामीणों को बताया कि अंदर बैठा कर्मचारी लोगों का हाथ पकड़कर एक विशेष चिह्न पर मुहर लगवा रहा है। मतपत्र लेने के बाद जब महिलाओं ने उससे पूछा कि किस पर मुहर लगाएं तो उसने एक चिह्न की ओर इशारा किया। जो महिलाएं नहीं समझ पा रही थीं। इस पर वह उनका हाथ पकड़कर मुहर लगा देता था। इसकी खबर दूसरे प्रत्याशी के खेमे को लगी तो वे हंगामा करने लगे। सैकड़ों की संख्या में बूथ पर पहुंचे ग्रामीणों का मकसद बूथ लूटना था। वे देरी किए बिना अंदर घुस गए और जिन दोनों मतपेटिकाओं में वोट डालने की शिकायत मिली थी, उसको लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed