{"_id":"00fb6379942143aa081d75a7bd732931","slug":"crime-news-hindi-news-578","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान से लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों का सामान व नकदी उठा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद चोरों की तलाश में जुट गई। भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर दी है। घटना से मोहल्ले के लोग दहशत में हैं।
फतनपुर थाना क्षेत्र के वीरापुर निवासी रमेशचंद्र मिश्र कस्टम विभाग में कर्मचारी हैं। उनकी पत्नी और बच्चे विवेकनगर स्थित मकान में रहते हैं। दो दिन पहले परिवार के लोग प्रधानी के चुनाव के सिलसिले में अपने पैतृक गांव गए थे। मकान में ताला बंद था।
बुधवार की रात चोर बंद मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद कमरों का ताला तोड़कर आलमारी और सूटकेस में रखे कीमती सामान समेट ले गए। गुरुवार को रमेश की पत्नी सरला मिश्रा बच्चों के संग घर पहुंचीं। दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। भीतर प्रवेश करने पर नजारा देख वह सन्न रह गईं। आलमारी से 85 हजार नकद, दो सोने की चेन, अंगूठी, पांच मोबाइल, दो लैपटाप, डिजिटल कैमरा समेत अन्य कीमती सामान गायब थे। सरला के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और छानबीन कर चोरों की सुरागरशी में जुट गई। शहर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।