फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

बेटे ने दर्ज कराया चार पर मुकदमा

Wed, 28 Oct 2015 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 28 Oct 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
crime news
रिटायर्ड फौजी की हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। हालांकि बवाल की आशंका को देखते पुलिस अलर्ट रही। देर रात घटनास्थल पर पहुुंचे एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के बाबूपुर हिन्दूपुर निवासी रिटायर्ड फौजी रामराज सिंह को मंगलवार के दिन दलितों ने ईंट पत्थर से पीटकर मार डाला था। बवाल की नौबत पैदा होने के पहले ही जेठवारा पुलिस पहुंच गई। देर रात एसपी सुनील सक्सेना भी मौके पर पहुंचे और जानकारी लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इस मामले में मृतक के बेटे पंकज की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी श्रीराम, प्रेम कुमार उर्फ तुलई, रामऔतार व सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश करने लगी, लेकिन घर पर महिलाओं के अलावा दूसरा कोई नहीं मिला। पुलिस आरोपियों की तलाश में रातभर दबिश देती रही। बवाल की आशंका में पुलिस अलर्ट रही। एएसपी पश्चिमी दिनेश सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed