{"_id":"d3f140234774ef7d53684e382144a336","slug":"crime-news-hindi-news-538","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने पहले सांप काटने से मौत बताया। गांव के लोगों को जानकारी होने पर फांसी पर लटककर आत्महत्या की बात कही गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो मृतक की ननद भाग निकली और बेटा फांसी लगाने की बात कहता रहा। उधर, मायके पक्ष के लोगों ने पहुंचकर ननद पर ही हत्या का आरोप मढ़ा। बाद में पुलिस ने बेटे की ही तहरीर मानी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर करमहुसैन गांव निवासी रतन देवी (40) पत्नी अनिल गिरि की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके बेटे योगेश व उसकी बुआ संध्या ने पहले तो गांव के लोगों को बताया कि उसकी मौत सांप काटने से हुई है। इसके बाद जब गले पर लोगों ने रस्सी का निशान देखा तो हंगामा शुरू कर दिया। उधर महिला के मायके से उसके भाई जीतेंद्र व वीरेंद्र के साथ गांव पहुंची मां हेमा ने भी ननद संध्या पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस को महिला के बेटे योगेश ने बताया कि उसकी मां ने फांसी लगाई है। चेक करने पर फांसी का स्थान बताने वाली जगह पर कोई भी रस्सी का निशान नहीं पाया गया। उधर मायके वाले तहरीर देने के लिए कोतवाली आए, लेकिन कोतवाल ने महिला के बेटे को ही घर का मालिक मानते हुए इसे आत्महत्या का मामला मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।