फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप

Fri, 02 Oct 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 02 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
crime news
मां-बाप के बगल दूसरी चारपाई पर सो रही किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप किया गया। उसके चिल्लाने पर परिजन दौड़े तो आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले। सूचना पर रात में ही पुलिस आई। सुबह घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने को घेर लिया। बाद में पुलिस ने अपहरण और दुराचार की रिपोर्ट तीन नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। नवाबगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक किशोरी अपने मां-बाप के पास दूसरी चारपाई पर सो रही थी। रात में करीब दो बजे कुछ लोग आए और उसे चारपाई सहित बाग में उठा ले गए। आरोप है कि उसका मुंह दबाकर उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन


इस दौरान किशोरी ने किसी तरह से छूटकर शोर मचाया तो परिजन दौड़े। घरवालों के आने पर आरोपी भाग निकले। किशोरी ने परिजनों से सारी बात बताई तो वे सन्न रह गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। सुबह घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। भारी संख्या में जुटे लोगों ने नवाबगंज थाना घेर लिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर वाजिदपुर गांव निवासी अजय उर्फ आल्हा पुत्र भाई लाल, अंसार अहमद उर्फ ननकू व वेदप्रकाश पांडेय उर्फ विकास मंगली का पुरवा को नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, आरोप है कि बयान लेने गई पुलिस ने पीड़ित किशोरी के चाचा को ही डंडा मार दिया। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। उधर, पुलिस ने बाग से आरोपियों की चप्पल और एक साइकिल बरामद की है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। इस बारे में एसओ नवाबगंज का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। एक युवक को पकड़ लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed