फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

शैलेंद्र की तलाश में दिल्ली पहुंची पुलिस

Thu, 24 Sep 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 24 Sep 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
crime news
जिला पंचायत के ठेकेदार के गायब बेटे शैलेंद्र राठौर को खोजते हुए कोतवाली पुलिस दिल्ली पहुंच गई। मुरादाबाद में जिस ठिकाने पर वह रुका था। वहां पहुंचकर पुलिस ने सभी का बयान दर्ज किया। नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी जिला पंचायत के ठेकेदार वेद प्रकाश राठौर का पुत्र शैलेंद्र करीब एक माह पहले स्कूल के लिए निकला था। वह स्कूल से घर नहीं लौटा था। इस मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन में लगी।
विज्ञापन


 दो दिन पहले परिजनों के पास मुरादाबाद से एक फोन आया। फोन करने वाले ने शैलेंद्र को अपने पास रखने की बात बताते हुए कहा कि पचास हजार रुपये दे दो नहीं तो उसे गायब कर दूंगा। वेद प्रकाश ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सिविल लाइन चौकी प्रभारी उदय त्रिपाठी को शैलेंद्र की बरामदगी के  लिए मुरादाबाद भेजा गया। गुुरुवार की सुबह मुरादाबाद पहुंची पुलिस उस ठिकाने पर पहुंच गई। जहां शैलेंद्र रुका हुआ था। पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि वह खाने का शौकीन है। उसकी जरूरत वहां नहीं पूरी हो पा रही थी। इसलिए वह दिल्ली जाने की बात कहकर निकला है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी ने बताया कि उसकी खोजबीन करने के लिए वह दिल्ली आ गए हैं। संभावना है कि वह जल्द ही पुलिस के हाथ लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed