{"_id":"68c34edb865fe1d7200c07b44e0e443b","slug":"crime-news-hindi-news-412","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंडौर में जहरीली शराब पीने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हंडौर में जहरीली शराब पीने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 21 Sep 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के हंडौर गांव में जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी ने अवैध शराब बनाने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लालगंज कोतवाली के हण्डौर गांव का एक व्यक्ति अवैध शराब बनाकर बेचता है। रविवार की रात लगभग नौ बजे गांव का ही मो. कयूम (40) पुत्र मो. करीम उसके यहां पहुंचा और शराब खरीदकर पीने लगा।
शराब पीने के बाद उसकी सांसे वहीं थम गईं। रात भर वह घर नही लौटा तो सोमवार की सुबह परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े। इस बीच जानकारी हुई कि कयूम बेहोशी की हालत में रामभुवन के घर के सामने पड़ा हुआ है। परिजनों ने वहां पहुंचकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से गांव में शराब बनाने का आरोपी फरार है। मृतक की पत्नी कमर जहां ने रामभुवन पर जहरीली शराब पिलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद कार्रवाई की बात कही है।