फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

घर के बाहर से किशोर को उठाया

Wed, 16 Sep 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 16 Sep 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
crime news
घर के बाहर बकरी बांधने गए किशोर को बाइक सवार दो लोग उठा ले गए। खोजबीन के बाद वह स्टेशन पर मिला। उसे ले जाने वाले लोग परिजनों को देखते ही भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।नगर कोतवाली के तेलिया चौराहा सदर बाजार निवासी मंजूर का बेटा मोहम्मद सुबहान राजकीय इंटर कालेज में कक्षा नौ का छात्र है। मंगलवार की रात करीब आठ बजे वह बकरी बांधने के लिए घर से बाहर निकला। तभी उसे बाइक सवार दो लोगों ने दबोच लिया। वे उसे जबरन बाइक से लेकर स्टेशन पहुुंचे। सुबहान की मानें तो बाइक सवार लोग उसे लेकर स्टेशन के पुल के पास पहुुंचे। वहां जीआरपी के सिपाही घूम रहे थे, लेकिन भयभीत सुबहान मुंह नहीं खोल सका।
विज्ञापन


परिजनों को जब वह नजर नहीं आया तो वे उसकी तलाश करने लगे और घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। कोतवाली पुलिस भी सुबहान के खोजबीन में निकली। कुछ देर बाद पता चला कि वह स्टेशन पर है। बताते हैं कि परिजनों को देख उसे अगवा करने वाले बाइक सवार युवक वहां से भाग निकले। परिजन उसे लेकर घर लौटे। वहां उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां कोतवाली पुलिस ने पूछताछ की। बतादें कि कुछ दिन पहले राजकीय इंटर कालेज के गेट से सुबहान को दो लोग उठा ले गए थे और मोबाइल नंबर न देने पर उसे शराब पिलाने की कोशिश की और पीटा भी था। इस मामले में परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। इसलिए पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नगर कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि केवल मौखिक जानकारी किशोर के परिजन दे रहे हैं। लिखित तहरीर देने से परिजन बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed