फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

हादसा नहीं, कांग्रेस नेता की हुई थी हत्या

Sun, 30 Aug 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 30 Aug 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime news
युवक कांग्रेस के पूर्व महासचिव बबलू पांडेय की दुर्घटना मे मौत नहीं हुई थी, बल्कि उनकी हत्या की गई थी। इसके लिए एक पखवारे से उनकी रेकी की जा रही थी। पुलिस के दावों पर यदि यकीन करें तो बबलू पांडेय की हत्या की साजिश सुलतानपुर जेल से रची गई थी। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल अभी बोलेरो व मुख्य अभियुक्त पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन


बता दें कि लालगंज कोतवाली के डगरारा गांव निवासी कुलभूषण शुक्ल उर्फ बबलू पांडेय (40) की बाइक में बीते सात जुलाई को लालगंज कोतवाली के महिमापुर मोड़ के पास घुइसरनाथ हाईवे पर एक अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दी थी। घटना में बाइक पर सवार उनके साथी भवरामबोझी निवासी राजेश पांडेय (41) की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल बबलू पांडेय को सीएचसी लालगंज ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बबलू पांडेय की पत्नी सुधा पांडेय ने लालगंज कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ बोलेरो से कुचलकर हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले को एसटीएफ के हवाले जांच के लिए किया गया था। पुलिस के मुताबिक, घटना को अंजाम देने के लिए सुलतानपुर जेल में बंद तूफान सिंह पुत्र शमशेर सिंह ने योजना बनाई थी।
विज्ञापन


काल डिटेल के आधार पर सांगीपुर थाना क्षेत्र के पचखरा गांव निवासी अरविंद सिंह को रविवार को कोतवाल सुरेश प्रसाद त्रिपाठी व एसआई आशुतोष त्रिपाठी ने लालगंज थाना क्षेत्र के इटौरी मोड़ के पास गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी अरविंद सिंह हत्या की साजिश में शामिल था। अभी बोलेरो व मुख्य अभियुक्त पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। घटना के बाद से ही इस मामले को लेकर तरह तरह की चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed