फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

शराब के सेल्समैन की हत्या

Tue, 25 Aug 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 25 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
crime news
तुलापुर निवासी शराब के सेल्समैन वीरेंद्र सिंह (25) की सोमवार की रात घर से कुछ ही दूरी पर हत्या कर दी गई। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया। उसके पैर जमीन पर टिके थे और जेब में मोबाइल टूटा पड़ा था। इस मामले में पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


राज बहादुर सिंह का बेटा वीरेंद्र सिंह अपने बहनोई अरुण सिंह के करीबी चंद्रप्रकाश सिंह की अंग्रेजी शराब की दुकान लीलापुर में सेल्समैन का काम करता था। सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह दुकान बंद कर घर के लिए पैदल ही निकला। दुकान से उसका घर कुछ दूरी पर स्थित है। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। परिजन परेशान होकर खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। मंगलवार की सुबह घर से महज सौ मीटर दूर पेड़ पर वीरेंद्र सिंह का शव लटकता मिला। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उसके पैर जमीन पर टिके थे। कपड़े पूरी तरह से अस्त-व्यस्त थे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। घटना की खबर मिलने पर कोतवाल सुरेश त्रिपाठी, सीओ सीताराम व एएसपी पश्चिमी दिनेश सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


 छानबीन के बाद एएसपी ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल की तस्वीरें कैद कराईं। परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में पत्नी नीलम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति ने कुछ दिन पहले बताया था कि रुपये के लेनदेन को लेकर उसका किसी से विवाद हुआ है। आशंका जताई कि उसी ने रंजिश में उसके पति की हत्या कर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed