{"_id":"95205198db2d37919d66a1bb80aebcb4","slug":"crime-news-hindi-news-196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व चेयमैन के परिवार में रंजिश को लेकर चली गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व चेयमैन के परिवार में रंजिश को लेकर चली गोली
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 07 Aug 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश को लेकर पूर्व चेयरमैन के परिवार में गोली चल गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने देर शाम दोनों पक्षों की तहरीर पर जान से मारने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर, एक व्यक्ति घटना के दौरान घायल हो गया।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के मनिहारी टोला निवासी मो.आजम ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि वह किसी काम से अंशीगम चौराहे पर खड़े थे। इस दौरान पूर्व चेयरमैन अब्दुल सत्तार अपने छह सात साथियों के साथ आए और उसे पीटने लगे। इस दौरान उनके साथ रहे एक युवक ने गोली चला दी। इससे उसे गोली लग गई। उधर, पूर्व चेयरमैन अब्दुल सत्तार ने भी तहरीर देकर फायरिंग करने की बात कही है। बता दें कि दोनों एक ही परिवार के हैं। पारिवारिक विवाद में दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते रहते हैं। घटना में मो.आजम गोली लगने की भी शिकायत कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध जान से मारने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।