फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

शौच गए वृद्ध को गोली मारी

Tue, 04 Aug 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 04 Aug 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
crime news
पट्टी कोतवाली के बरहूपुर गांव में सोमवार रात बाइक सवार चार युवकों ने वृद्ध को गोली मार दी। हालांकि वह वह बाल-बाल बच गया। उसके बेटे की चार माह पहले हत्या हो चुकी है। आरोप है कि हत्यारोपियों के करीबी परिजनों पर सुलह का दबाव बना रहे हैं। बरहूपुर निवासी अब्दुल रकीब (65) सोमवार की रात शौच के लिए खेत की ओर निकला था। रास्ते में बाइक सवार चार लोगों ने उस पर फायर झोंक दिया। हालांकि गोली उसके बगल से गुजर गई। फायर और वृद्ध की गुहार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन


 लोगों के दौड़ने पर बाइक सवार चारों हमलावर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और छानबीन के बाद लौट गई। रकीब ने पुलिस को तहरीर दी है। बता दें कि रकीब के बेटे गुलफाम की चार माह पूर्व मदाफरपुर बाजार से घर जाते समय कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने वाले जेल में निरुद्ध हैं। रकीब की मानें तो गुलफाम की हत्या में बंद आरोपियों के करीबी बराबर सुलह का दबाव बना रहे हैं। समझौते के लिए मृतक की पत्नी व बच्चों को पांच लाख रुपये देने का लालच भी दिए, लेकिन उन लोगों ने इनकार कर दिया। इससे खफा हत्यारोपी के करीबियों ने पूरे परिवार के खात्मे की धमकी दी है।
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed