फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला

Wed, 22 Jul 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 22 Jul 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime news
लालगंज कोतवाली के पूरे झाऊ में मंगलवार की देर रात दो पक्षों का विवाद सुलझाने गए तेजगढ़ कमौरा पुलिस चौकी के सिपाहियों पर लोगों ने हमला बोल दिया। लाठी-डंडे और पथराव में एक सिपाही का सिर फट गया। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई। घायल सिपाही को इलाहाबाद रेफर किया गया है। इस मामले में 11 के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पूरे झाऊ निवासी अशोक पांडेय का पड़ोसी विपिन उर्फ राजू पांडेय से मंगलवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। अशोक ने कंट्रोल रूम को खबर देने के साथ ही तेजगढ़ कमौरा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी मामले से अवगत कराया गया। विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए अशोक पुलिस चौकी पहुंचा। वहां से उसके साथ आरक्षी अनिरुद्ध सिंह और सुरेशराम विवाद सुलझाने के लिए पहुंच गए। सिपाहियों की मौजूदगी में राजू और अशोक के बीच मारपीट होने लगी। यह देख सिपाही दोनों को शांत कराने लगे। आरोप है कि तभी राजू पक्ष के कई लोग सिपाहियों से भिड़ गए। आरक्षी अनिरुद्ध को डंडे से मारना शुरू किया तो उसे बचाने के लिए सुरेशराम दौड़ पड़ा।
विज्ञापन


अनिरुद्ध को बचाने में वह कामयाब हो गया, लेकिन हमलावरों के बीच में वह खुद फंस गया। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने सुरेश को बुरी तरह पीटा। पथराव भी किया। जिससे उसका सिर फट गया। ग्रामीणों के दौड़ने पर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। अधिकारियों को सूचना देने के बाद अचेत आरक्षी सुरेश को लेकर अनिरुद्ध अस्पताल आया। डाक्टरों ने उसे रात में ही इलाहाबाद रेफर कर दिया। इस मामले में घायल सिपाही अनिरुद्ध की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने विपिन उर्फ राजू पांडेय, रामआसरे पांडेय, कंचन देवी पत्नी रामआसरे, कुंती देवी पुत्री रामआसरे, गौरव कुमार व सौरभ पुत्र रामआसरे, राजेश्वरी पत्नी रमाकांत पांडेय, नेहा व शालू पुत्री राजदेव और सुप्रभा देवी पत्नी राजदेव समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रात में ही प्रभारी कोतवाल मौके पर पहुंचे और कई लोगों को हिरासत में ले लिया। बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश सिंह ने घटना की जानकारी लेने के साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed