फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

मोहनगंज में दबंग वसूल रहे तहबाजारी

Wed, 02 Mar 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 02 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
मोहनगंज बाजार में दो दिनी साप्ताहिक बाजार में आने वाले दुकानदारों से स्थानीय दबंग तहबाजारी वसूल करते हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। इससे परेशान होकर लोगों ने मंगलवार को तहसील दिवस में अफसरों से शिकायत की है।
विज्ञापन


मोहनगंज में दो दिनों तक साप्ताहिक बाजार लगता है। बाजार जिस  स्थान पर लगता है उस भूमि का किसी का कोई सरोकार नहीं है। मामले में मंगलवार को तेजभान सिंह ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र देते हुए दबंगों  के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने एसडीएम व सीओ सिटी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि स्थानीय दबंग दुकानदारों से जबरन वसूली करते हैं। विरोध करने वाले लोगों को धमकाया भी जाता है। स्थानीय पुलिस चौकी पर कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टे शिकायत करने वालों को ही पुलिसकर्मी बुरा भला कहते हैं। इस तरह अनैतिक रूप से दुकान लगाने वालों को गुंडाटैक्स देना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सीओ सिटी मनीष मिश्र ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया है। दूसरी ओर नगर कोतवाली के खजुरनी निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक गंगा प्रसाद पांडेय शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग से समस्त देयकों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे उसके परिवार के सामने संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed