{"_id":"3eab5e14019982b1a1ec7ba5ad54556d","slug":"crime-news-hindi-news-1396","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिक्की तोड़कर उचक्कों ने उड़ाए 28 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिक्की तोड़कर उचक्कों ने उड़ाए 28 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भंगवाचुंगी व कचहरी मार्ग पर उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़कर 28 हजार
विज्ञापन
रुपये उड़ा दिए। दुकान से लौटने पर डिक्की खुली देख उसके होश उड़ गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
अंतू थाना क्षेत्र के मवैया कला निवासी उमेश पाल पुत्र छेदीलाल की बहन की 2 मार्च को बारात आनी है। बहन की शादी की तैयारी में वह मंगलवार को शहर में खरीदारी करने आया था। बलीपुर में एक दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर कूलर और मिक्सर खरीदने लगा। लौटा तो उसकी बाइक की डिग्गी खुली थी।
डिक्की में रखे साढ़े सत्ताइस हजार रुपये गायब थे। यह देख वह सन्न रह गया। आसपास के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिास को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने के बाद उचक्कों की तलाश करने लगी। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।