फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

रिटायर्ड एसपीओ के घर लाखों की चोरी

Sat, 20 Feb 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 20 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
crime news
नगर के बलीपुर नई बस्ती में रिटायर्ड एसपीओ के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लंबी चपत लगा दी। करीब सात लाख के जेवरात लेकर चोर चंपत हो गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने छानबीन के बाद मातहतों को चोरों को पकड़ने का निर्देश दिया। नई बस्ती बलीपुर निवासी शिवप्रसाद पांडेय एसपीओ के पद से रिटायर हुए हैं। मौजूदा समय में वह संविदा पर सुल्तानपुर दीवानी न्यायालय में कार्यरत हैं। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिलीपपुर कोठियाही के लिए निकले। मकान में ताला बंद कर दिया।
विज्ञापन


 रात करीब 11.30 बजे घर लौटे तो दरवाजा खुला देखकर सन्न रह गए। भीतर घुसे तो सामान अस्त-व्यस्त मिले। कमरों के ताले भी टूटे पड़े थे। ढाई घंटे के भीतर ही चोरों ने पूरा घर खंगाल दिया था। बेटी व पत्नी के जेवरात चोर ले उड़े थे। जिसमे अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र, जरीर, पायल समेत अन्य आभूषण थे। घटना की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी भंगवाचुंगी एसएम कासिम रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे। छानबीन के बाद वह चोरों की तलाश में निकल पड़े। शनिवार को घटनास्थल का एएसपी पूर्वी नीरज कुमार पांडेय, सीओ सिटी मनीष मिश्रा ने भी जायजा लिया। उन्होंने कोतवाली पुलिस को जल्द से जल्द चोरोें को पकड़ने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त विशेष अभियोजन अधिकारी शिवप्रसाद पांडेय के घर से चोरी करने वाले चोरों की निगाह जैसे उनके जेवरात पर ही थी। दो आलमारियों में रखे जेवरात ही चोरों ने समेटे। दूसरे सामानों को हाथ भी नहीं लगाया। परिवार के लोगों की मानें तो केवल दो आलमारियों में ही जेवरात रखे थे। खास बात यह रही कि चोरों ने केवल आलमारियों को ही तोड़कर जेवरात उड़ाए। दूसरे कीमती सामानों को छुआ तक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवानिवृत्त एसपीओ के घर हुई चोरी को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने फोरेंसिक टीम से गहन छानबीन कराई। आलमारी समेत दरवाजे के फिंगर प्रिंट भी लिए गए। जिसकी जांच जल्द से जल्द कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। उस मकान के इर्द गिर्द घटना के समय प्रयोग होने वाले मोबाइल नंबरों को भी ट्रेस किया जा रहा है। ताकि घटना का सही अनावरण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed