{"_id":"73126283b40de02c70b822183a140c7f","slug":"crime-news-hindi-news-1303","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने आग लगाकर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने आग लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली के कलापुर गांव में एक युवक ने शरीर पर केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान छप्पर भी जलकर राख हो गया। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
लालगंज कोतवाली के कलापुर निवासी राकेश सरोज (25) पुत्र रामराज ने किसी बात से नाराज होकर मंगलवार की रात करीब 10 बजे घर के भीतर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। इसके बाद वह बाहर की ओर भागने लगा। इस बीच बाहर छप्पर भी आग की चपेट में आकर जलने लगा। गुहार सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े । मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक राकेश की सांसे थम चुकी थीं।
घटना के दूसरे दिन परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों चर्चा पर गौर करें तो युवक ने परिवार के ही किसी सदस्य से विवाद होने के चलते आग लगाकर जान दे दी। जबकि परिजनों का कहना है कि अज्ञात कारणों से लगी आग से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।