{"_id":"371344f6ae9837cdceedadbeaec41109","slug":"crime-news-hindi-news-1297","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी कर्मी की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी कर्मी की पीट-पीटकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेठवारा थाना क्षेत्र के मनीराम का पुरवा प्राथमिक विद्यालय के पास बुधवार रात रिटायर्ड पीडब्ल्यूडीकर्मी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। खबर मिलते ही जेठवारा पुलिस मौके पर पहुंच गई। जेठवारा थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ निवासी महानंद यादव (62) पीडब्ल्यूडी विभाग में तैनात थे। दो वर्ष पहले वह रिटायर हुए थे। गांव के लोगों की मानें तो कुछ लोगों से उनकी काफी दिनों से रंजिश चल रही थी। बुधवार को वह डेरवा बाजार गए थे। देर रात घर लौट रहे थे। मनीराम का पुरवा प्राथमिक विद्यालय के पास घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें रोक लिया।
जब तक वह कुछ समझ पाते लाठी-डंडे से उनकी पिटाई शुरू कर दी गई। बुरी तरह हुई पिटाई से महानंद की मौके पर ही मौत हो गई। सुनसान जगह होने के कारण काफी देर तक किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। काफी देर बाद उधर से गुजर रहे राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस पर जेठवारा पुलिस भागकर मौके पर पहुंची। खबर मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेक र पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेठवारा एसओ दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।