फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

घर से लाखों की नगदी समेत आभूषण चोरी

Sat, 13 Feb 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 13 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime news
घर से चोर लाखों रुपये की नकदी समेत आभूषण उठा ले गए। घर में ही सो रहे परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह जानकारी होने पर घटना की तहरीर थाने में दी गई। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मझिलगांव खान का पुरवा गांव निवासी रामसुंदर मिश्रा के घर कुछ दिन पहले शादी थी। शादी से निबटने के बाद रिश्तेदार घर जाने की तैयारी में थे। शुक्रवार की रात छत के रास्ते घर में चोर घुस गए। आंगन में पहुंचकर चोर उस कमरे में घुस गए जिसमें बक्से आदि रखे हुए थे। छत के रास्ते ही चोर कमरे में रखे बक्से, सूटकेस आदि उठा ले गए।
विज्ञापन


खेतों में बक्सों का ताला तोड़ा और उसमें रखी एक लाख 20 हजार रुपये की नकदी समेत पीड़ित की बेटी और बहू के लाखों रुपये के आभूषण उठा ले गए। सुबह परिजनों को कमरे से बक्सा गायब दिखा तो उनमें हड़कंप मच गया। आसपास खोज करने पर खेत में टूटा हुआ बक्सा और सूटकेस भी मिल गया। घटना की सूचना कोतवाली दी गई तो मौके पर पुलिस भी पहुंची। निरीक्षण के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। यही नहीं परिजनों के बताने पर दो संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। उधर कोतवाली क्षेत्र के ही मियां का पूरा औरंगाबाद में स्थित जामा मस्जिद का ताला काटकर चोर माइक्रोफोन, लाउडस्पीकर मशीन के साथ ही वजू करने का लोटा आदि उठा ले गए। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed