फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

मेडिकल के लिए भेजी गई पीड़ित छात्रा

Thu, 16 Jul 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 16 Jul 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
crime news
अंतू इलाके की नाबालिग छात्रा की इज्जत का 25 हजार रुपये में सौदा करने वाले पंचों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। पीड़िता को मेडिकल के लिए महिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन शुक्रवार को उसका चिकित्सकीय परीक्षण होगा।
विज्ञापन

इलाके की एक नाबालिग छात्रा को 28 जून को गांव के ही दो युवक अगवा कर ले गए थे। दो जुलाई को वह उनके चंगुल से बचकर घर पहुंची थी। उसकी बात सुनने के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई थी। उरई में उसे बंधक बनाकर आबरू तार-तार कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में अपहरण की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली थी, लेकिन आरोप है कि वह आरोपी पक्ष की मदद कर रही थी। गत दिनों इस मामले में गांव के लोगों की पंचायत जुटी। जहां पंचों ने शर्मनाक फैसला सुनाते ही छात्रा की आबरू की कीमत 25 हजार लगाई।
विज्ञापन


यह भी कहा कि आरोपी लड़के पक्ष के रुपये देने के बाद मामला समाप्त कर दिया जाए। गुरुवार को अमर उजाला में इससे संबंधित खबर प्रमुखता के साथ छपने पर हड़कंप मच गया। थानेदार से मामले में सवाल-जवाब शुरू हो गया। इससे अंतू पुलिस पसीने से तरबतर हो उठी। आनन-फानन में पीड़ित छात्रा को महिला पुलिस के साथ मेडिकल के लिए भेजा गया, लेकिन समय अधिक होने के कारण उसकी परीक्षण नहीं हो सका। महिला एसओ दुर्गावती ने बताया कि शुक्रवार को उसका मेडिकल कराया जाएगा। इधर, अंतू पुलिस ने अब पंचायत करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। इससे गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed