फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

देल्हूपुर से तौकलपुर तक बरपा पुलिसिया कहर

Tue, 14 Jul 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 14 Jul 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime news
मानधाता थाना क्षेत्र के तौकलपुर में बालक की हत्या को लेकर देल्हूपुर में हुए बवाल के बाद सोमवार देर रात भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने जमकर कहर बरपाया। देल्हूपुर से लेकर तौकलपुर तक पुलिस ने तांडव किया। रिश्तेदारों व दुकानदारों को उपद्रवी बताते हुए पुलिस थाने पर उठा ले गई। तौकलपुर निवासी रामखेलावन के गायब तेरह वर्षीय बेटे देशराज का शव रविवार को धानी तालाब में मिला था। परिजन पड़ोस के हृदयनारायण समेत अन्य पर हत्या का आरोप लगा रहे थे, लेकिन पुलिस पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कार्रवाई की बात कहती रही। पीएम के बाद दूसरे रास्ते से बालक का शव घर भेजने को लेकर देल्हूपुर में बवाल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस और ग्रामीणों के बीच संघर्ष हुआ। पथराव में सीओ रानीगंज समेत पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। जान बचाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने के साथ फायरिंग करनी पड़ी। इसके बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात पुलिस ने उपद्रवियों को खोजकर पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने देल्हूपुर में बृजेश गुप्ता, नाटे स्वीट हाउस, रोशनलाल की मिठाई की दुकान और बगल में बाइक की दुकान में तोड़फोड़ की। इस दौरान  बृजेश गुप्ता, शुभम गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजेश सरोज पुत्र शिवशंकर सरोज, मुन्ना साहू, अभिषेक साहू व मृतक बालक के रिश्तेदार नागेंद्र पुत्र छेदीलाल निवासी नारायणगंज मानधाता व रवि निवासी सरनाम का पुरवा इलाहाबाद को हिरासत में ले लिया। एहतियात के तौर पर पुलिस तौकलपुर से लेकर पुलिस चौकी पर मुस्तैद रही। मंगलवार को दिनभर एसडीएम रानीगंज और सीओ रानीगंज डीएल सुधीर दलबल के साथ पुलिस चौकी पर डटे रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed