{"_id":"a62d30d5e3ca59878d063948153edbdb","slug":"crime-news-hindi-news-1165","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी के बंद मकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी के बंद मकान से लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरी और लूट का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की रात रिटायर्ड प्रिंसिपल के घर बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की थी। शनिवार की रात बदमाश एक व्यवसायी का बंद मकान खंगाल ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की।
नगर कोतवाली के सदर बाजार निवासी वंशगोपाल केसरवानी कपड़ा का व्यापार करता है। जीआईसी के पास उसकी दुकान है। शनिवार की रात मकान में ताला लगाकर वह परिवार के साथ इलाहाबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। बंद मकान देखकर चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए।
कमरे में रखे लगभग पांच लाख के जेवरात व सवा लाख नगदी गायब कर दी। सुबह मेन गेट का ताला टूटा देखकर आस-पास के लोग हैरत में पड़ गए। इसकी जानकारी वंशगोपाल को दी। वह परिवार के साथ घर पहुंच गए। घर में देखा तो आलमारी व बाक्स का ताला टूटा था। उसमें रखे जेवरात व नगदी गायब थी। उसने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की।