{"_id":"729c5919da86754c52dea477ae48a7cc","slug":"crime-news-hindi-news-1161","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब कारोबारियों की तलाश में भुपियामऊ मेें दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब कारोबारियों की तलाश में भुपियामऊ मेें दबिश
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब कारोबारियों की तलाश में शुक्रवार की रात एसटीएफ के साथ ही महेशगंज पुलिस ने भुपियामऊ में जोरदार दबिश दी। ठिकानों को खंगालने के बाद उन स्थानों को देखा जहां अवैध शराब वाहनों पर लोड होती और उतरती थी। जिसकी जानकारी पुलिसकर्मियों को भी रहती थी। ऐसे में पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिरने की प्रबल संभावना है।
महेशगंज के आजाद नगर में अवैध शराब के फरार आरोपियों की तलाश में उदासीन रवैया अपनाए बैठी पुलिस अचानक हरकत में आ गई।
आईजी इलाहाबाद के निर्देश पर पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ ही कार्रवाई करने में जुटी हुई है। शुक्रवार की रात एसटीएफ की टीम के साथ महेशगंज पुलिस ने भुपियामऊ में विनोद सिंह के ठिकाने पर छापेमारी की। उन स्थानों को भी देखा। जहां से शराब लादकर भेजी जाती थी और उतरती भी थी। कई स्थान ऐसे मिले जहां पुलिस हमेशा मौजूद रहती थी। महेशगंज एसओ एके मिश्रा कान्हापुर निवासी मनोज सिंह की तलाश में दबिश दी। वह घर पर नहीं मिले। पुलिस उनके घर के बाहर खड़ी कार उठा ले गई। परिजन कार के कागजात भी नहीं दिखा सके। एसओ महेशगंज ने बताया कि आरोपियों की तलाश में हर संभव स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।
अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। ताकि उन लोगों पर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की जा सके। नगर कोतवाली पुलिस शनिवार को विनोद सिंह, गोलू सिंह समेत अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास खंगालने के लिए पसीना बहाती रही। भुपियामऊ पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों को भी इस कार्य में लगाया गया था।