{"_id":"c22f2fc6cb1f683f8e4210d3cb1424c8","slug":"crime-news-hindi-news-1110","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में प्रधान पर हमला, बाइक तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में प्रधान पर हमला, बाइक तोड़ी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 03 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी रंजिश में प्रधान पर पूर्व प्रधान ने हमला बोल दिया। प्रधान की बाइक क्षतिग्रस्त करने के साथ ही भाई व भतीजे को लाठी डंडे से मारपीट कर अधमरा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
अंतू थाना क्षेत्र के मवैया प्रधान चंद्रप्रकाश पांडेय से बुधवार की शाम पूर्व प्रधानपति हरिकेश पांडेय से बीते चुनाव को लेकर घर से कुछ दूर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि पूर्व प्रधानपति ने प्रधान को पीट दिया और उनकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। इस बात की खबर मिलने पर प्रधान के भाई ललित पांडेय व भतीजे अभिषेक दौड़े। हमलावरों ने उन दोनों को भी लाठी डंडे से मारपीट कर अधमरा कर दिया।
शोर शराबा सुनकर गांव के लोग दौड़े तब जाकर प्रधान व उनके परिजनों की जान बची। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। देर रात तक घटना के सिलसिले में कोई भी रिपोर्ट दर्ज नही की गई थी। एसओ रामऔतार वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।