फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

सर्राफ की हत्या कर लाखों के जेवर लूटे

Wed, 03 Feb 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 03 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
crime news
नवाबगंज थाना क्षेत्र के लवाना बाजार में बुधवार शाम दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी बाल जी सोनी (55) की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश उनके पास रहा लाखों के आभूषण से भरा बैग छीनकर भाग निकले। बाजार वालों के दौड़ने पर ताबड़तोड़ बम फोड़कर सनसनी फैला दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों के पीछे भागी, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। आला अधिकारी भी देर शाम घटनास्थल पर पहुंचे और बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों को लगाया।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के शेखपुर धनापुर निवासी बाल जी सोनी (55) पुत्र बिंदादीन ने लवाना बाजार में बैंक के पास आभूषण की दुकान खोल रखी थी। वह दुकान से प्रतिदिन कीमती आभूषण घर ले जाते थे और फिर सुबह ले आते थे। बुधवार की शाम करीब छह बजे दुकान बंद कर जेवरात से भरा बैग लेकर वह घर जाने की तैयारी में थे। वह घर जाने के लिए एक युवक का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच दो बाइक से छह लोग पहुंचे। बाइक रुकते ही बदमाशों ने सर्राफ को गोली मार दी।  इससे वह गिर गए। इसके बाद बदमाश जेवरात से भरा बैग उठा लिए। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन


खुद को घिरते देख लुटेरो ने ताबड़तोड़ बम फोड़े। इससे बाजार में सनसनी फैल गई। आसपास रहे लोग पीछे हट गए। इसका फायदा उठाते हुए बदमाश भाग निकले। गोली लगने से छटपटा रहे बालजी की थोड़ी देर में ही सांसें थम गईं। सूचना पर परिजनों के साथ ही मौके पर पुलिस भी पहुंची। बदमाशों की नाकेबंदी कराने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं लग सके। फिलहाल देर शाम तक घटना की जांच की जा रही थी। मौके पर पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा, एएसपी पश्विमी दिनेश सिंह समेत कई थानों की पुलिस पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन के लिए छापेमारी शुरू कर दी। एसपी ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed