फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

करंट से दो लोगों की मौत

Sat, 11 Jul 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 11 Jul 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। देवसरा इलाके के महुली गांव में बाग में आम बीनने गया किसान टूटकर गिरे विद्युत तार की चपेट में आ गया। उधर, पट्टी इलाके में एक वृद्ध की सड़क पर टूटकर गिरे एलटी लाइन के तार की चपेट में आने से जान चली गई। देवसरा इलाके के महुली गांव निवासी जीतलाल मौर्य (45) पुत्र रामसमुझ मौर्य शनिवार भोर में करीब साढ़े तीन बजे बाग में आम बीनने गया था। बाग में पोल से टूटकर तार गिरा था। जिसमें विद्युत प्रवाहित हो रही थी। जीतलाल उसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन


इससे उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद बाग में पहुंचे ग्रामीणों ने उसका शव देखा तो परिजनों को सूचना दी गई। रोते-बिलखते घरवाले मौके पर पहुंचे। महुली गांव सीमा पर होने के कारण आसपुर देवसरा पुलिस के साथ सिंगरामऊ पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। शव जौनपुर की सीमा में होने के कारण सिंगरामऊ पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इधर, सूचना पर तहसीलदार पट्टी सुनील कुमार श्रीवास्तव हल्का लेखपाल हरीलाल रजक के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक किसान की तीन बेटियां हैं। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को मुआवजे देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


उधर, जौनपुर जनपद के सुजानगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी रामकुमार (62) अपने बेटे अमित व अतुल के साथ बाइक से रिश्तेदारी में पट्टी इलाके के बहुता गांव गया था। शनिवार देर शाम वे घर लौट रहे थे। पट्टी-पृथ्वीगंज मार्ग स्थित सलाहपुर के पास सड़क पर पेड़ गिरा था। उसमें एलटी लाइन का तार भी टूटकर फंसा था। अमित बाइक चला रहा था। रामकुमार विद्युत तार को हाथ से हटाने लगा। सप्लाई चालू होने से वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। शोर पर स्थानीय लोग पहुंचे। किसी तरह उसे तार से अलग कर लोग पट्टी स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने रामकुमार को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर रिश्तेदारी व उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। दोनों बेटे पोस्टमार्टम कराए बगैर उसका शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed