फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

क्राइम ब्रांच का खुलासा पर आबकारी अफसर बेफिक्र

Mon, 01 Feb 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 01 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime news
इलाहाबाद क्राइम ब्रांच ने प्रतापगढ़ में घुसकर महेशगंज थाने के आजाद नगर में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। भारी मात्रा में शराब के साथ उपकरण पकड़े गए। मगर आबकारी विभाग पर कोई असर नहीं हुआ। चर्चा है कि आबकारी निरीक्षक की शह पर फैक्ट्री चल रही थी। प्रतापगढ़ में लंबे समय से अवैध शराब बनाकर बेचने का गोरखधंधा चल रहा है। अब तो इतनी बड़ी अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा हो गया है।
विज्ञापन


आज तक ढेले भर का भी काम आबकारी विभाग नहीं कर सका है। न तो अवैध शराब पकड़ने में उसकी रुचि रहती है और न ही ऐसे शराब बनाने वाले लोगों में। बस उनका एक ही काम है कि ऐसे लोगों से सांठ-गांठ करके उनका धंधा चमकाए रखना। रात से काम कर रही इलाहाबाद क्राइम ब्रांच के साथ इलाके की पुलिस ने सारा सामान इकट्ठा करवा कर ट्रक में रखवाया। मगर आबकारी विभाग की गाड़ी दोपहर तकरीबन 12 बजे पहुंची। इसके बाद आबकारी अधिकारी बच्चालाल ने वहीं पर टिफिन मंगाकर भोजन किया। यही नहीं चर्चा में उन्होंने इस कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed