फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

अवैध प्लांट चलाने को लगा था बड़ा ट्रांसफार्मर

Mon, 01 Feb 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 01 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
crime news
आजाद नगर में रुमतीपुर स्थित शराब की फैक्ट्री को चलाने के लिए बिजली की भी अवैध ढंग से व्यवस्था की गई थी। इसके लिए बाकायदा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। यह अलग बात थी कि इसका कोई कनेक्शन नहीं लिया गया था। अब सोचने की बात है कि बिजली  विभाग ने बिना कनेक्शन के इतना बड़ा ट्रांसफार्मर कैसे दे दिया। चार महीने से फैक्ट्री में ट्रांसफार्मर लगा रहा मगर बिजली अफसर बेखबर रहे।
विज्ञापन


किसी आम कारोबारी को कामर्शियल बिजली कनेक्शन लेने के लिए महीनों तक चक्कर लगाना पड़त है। फैक्ट्री में ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़े। मगर महेशगंज में अवैध शराब फैक्ट्री के पास बिना किसी कनेक्शन के 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। 11 हजार वोल्ट की लाइन से जोड़कर कई किलोवाट बिजली का उपयोग किया जाता रहा। क्राइम ब्रांच इलाहाबाद की छापेमारी के बाद सोमवार सुबह बिजली विभाग को इस बारे में दी गई तब जेई विहार मौके पर पहुंचे और कनेक्शन कटवाकर सारे तार आदि जब्त किए। अब बिजली विभाग के अफसर फैक्ट्री की जांच कर संबंधित पर मुकदमा दर्ज कराने के चक्कर में पड़े हैं। फिलहाल शाम तक कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed