{"_id":"1e772015af19c40d5d7fe98dff5e8d92","slug":"crime-news-hindi-news-1047","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों की धमाचौकड़ी से सहमे खरवई के लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों की धमाचौकड़ी से सहमे खरवई के लोग
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानधाता थाना क्षेत्र के खरवई में चोरों की धमाचौकड़ी से लोग सहम उठे हैं। चोर बिजली के पोल से तार और मंदिर से सोलर लाइट की बैट्री खोल ले गए। शिकायत के बाद भी पुलिस मामले की अनदेखी कर रही है। खरवई रेलवे लाइन के पश्चिमी छोर पर चोर शनिवार की रात पांच पोल बिजली के तार काट ले गए। तार कटने से दो पोल के तार नीचे तक लटक रहे हैं। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है।
इतना ही नहीं, चोर गांव के ही मिलन चौराहे पर स्थित मंदिर में रोशनी के लिए लगी सोलर लाइट की बैट्री भी खोल ले गए। रविवार को बिजली के तार व सोलर लाइट की बैट्री चोरी होने की खबर पर ग्रामीण सहम गए। खास बात यह है कि ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, वह मौके पर नहीं पहुंची। बता दें कि खरवई में करीब एक वर्ष पूर्व चोर 11 हजार बिजली की लाइन के 50 पोल का तार काट ले गए थे। मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था, लेकिन पुलिस ने चोरों को खोजना भी बेहतर नहीं समझा। पुलिस के रवैए से चोरों का हौसला बुलंद है।